Mohsin Naqvi
Mohsin Naqvi

IPL खेलने वालों पर PCB सख्त

PSL 2026 से पहले खिलाड़ियों के IPL में जाने पर विवाद बढ़ गया है. PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ कहा कि जो खिलाड़ी लीग छोड़कर IPL खेल रहे हैं, उनके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान जरूरी है. हालांकि उन्होंने PSL की लोकप्रियता पर भरोसा जताया. इस सीजन के मैच सुरक्षा कारणों से बिना दर्शकों के कराची और लाहौर में खेले जाएंगे.

दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से पहले खिलाड़ियों को लेकर विवाद तेज हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट कर दिया है कि जो खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (PSL) में शामिल हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने नियमों के तहत कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

खिलाड़ियों के फैसले पर सख्ती का संकेत

मोहसिन नकवी ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है. पिछले साल भी इस तरह की स्थिति सामने आई थी और तब भी बोर्ड ने नियमों के अनुसार कार्रवाई की थी. इस बार भी वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. उनका मानना है कि खिलाड़ियों को अपने कॉन्ट्रैक्ट और प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए, ताकि लीग की विश्वसनीयता बनी रहे.

पीएसएल की लोकप्रियता पर भरोसा

हालांकि, कुछ खिलाड़ियों के हटने से चर्चा जरूर बढ़ी है, लेकिन पीसीबी प्रमुख ने लीग की गुणवत्ता को लेकर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि पीएसएल लगातार आगे बढ़ रही है और इसमें कई उच्च स्तर के लिस्ट ए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. यह इस बात का संकेत है कि लीग की प्रतिष्ठा और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है.

बिना दर्शकों के होंगे मुकाबले

PSL 2026 इस बार बिना दर्शकों के आयोजित होगा. PCB ने सुरक्षा हालात को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है. सभी मुकाबले कराची और लाहौर में खेले जाएंगे. ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है. टिकट खरीदने वालों को रिफंड मिलेगा और फ्रेंचाइजी को नुकसान की भरपाई होगी.

पीएसएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से 3 मई तक किया जाएगा. फाइनल गद्दाफी स्टेडियम में होगा. इसके लिए सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बोर्ड को उम्मीद है कि यह सीजन भी रोमांचक साबित होगा.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...