Overview:
आईपीएल 2026 के लिए पिछले साल की रनरअप टीम पंजाब किंग्स ने अपनी नई जर्सी को लॉंच कर दिया है.
दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तैयारियों ने धीरे-धीरे जोर पकड़ लिया है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस मेगा इवेंट को लेकर एक के बाद एक टीमें IPL 2026 के लिए नई जर्सी प्रस्तुत कर रही है, जिसमें अब एक टीम पंजाब किंग्स का नाम भी जुड़ गया है.
पंजाब किंग्स की नई जर्सी हुई लॉंच
आईपीएल 2025 की रनरअप रही पंजाब किंग्स ने गुरुवार को अपनी टीम की नई जर्सी लॉंच कर दी है. टीम की जर्सी के रिलीज के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी मौजूद थे.
जर्सी को दिया गया है नया लुक, शेर को बनाया गया हीरा
पंजाब किंग्स की नई जर्सी में पुराने रंग को बरकरार रखा है, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव करते हुए नया लुक देने देने की कोशिश की गई है. इस टीम की नई जर्सी के सेंटर में शेर की आकृति है, जो धीरे-धीरे हीरे जैसे आकार में बदल जाता है. वहीं टीम की जर्सी की आस्तिन को इस बार पूरी तरह से नीला कर दिया गया है.
फ्रेंचाइजी ने शेर और हीरे का बताया मतलब
टीम की जर्सी में शेर का मतलब है फ्रेंचाइजी ने समझाते हुए बताया कि जज्बा, आक्रामकता और कच्चा टैलेंट. वहीं हीरे दिखाते हैं कि मेहनत, अच्छी ट्रेनिंग और बड़े मैचों के दबाव से वो टैलेंट कैसे चमकदार बन जाता है. यह डिजाइन टीम के खिलाड़ियों की यात्रा को बताता है. कच्चे से परफेक्ट तक.
आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले साल ही श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया और टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि उन्हें खिताबी जंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था.
