Josh Inglis, PBKS
Josh Inglis, PBKS

मुख्य बिंदु:

आईपीएल 2026 से पहले जोश इंग्लिस की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. शादी के कारण सीमित मैच खेलने की बात के बावजूद लखनऊ ने उन्हें बड़ी रकम में खरीदा. अब उनके ज्यादा मैच खेलने की संभावना जताई जा रही है जिससे पंजाब किंग्स नाराज नजर आ रही है.

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को लेकर IPL 2026 से पहले काफी चर्चा हो रही है. 30 साल के इंग्लिस को पंजाब किंग्स (PBKS) ने टीम से रिलीज कर दिया था. उन्होंने फ्रेंचाइजी को बताया था कि शादी के कारण वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

इंग्लिस की उपलब्धता पर PBKS ने उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी टीमों को जानकारी दी थी कि इंग्लिस सिर्फ चार मैच ही खेल पाएंगे. इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 8 करोड़ 60 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या उनकी उपलब्धता को लेकर कोई गलतफहमी हुई है या फिर आखिरी समय में योजना बदली गई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब इंग्लिस IPL में ज्यादा समय तक खेल सकते हैं. इस बात से पंजाब किंग्स खुश नहीं है और वह बोर्ड से इस मामले पर बात करने की तैयारी कर रही है. पंजाब किंग्स ने 15 नवंबर को रिटेंशन की आखिरी तारीख से सिर्फ 45 मिनट पहले इंग्लिस को रिलीज करने की जानकारी दी थी.

शादी के कारण पूरा IPL सीजन नहीं खेलेंगे इंग्लिस

इंग्लिस ने PBKS को बताया था कि उनकी शादी 18 अप्रैल को है और इसके बाद वह तुरंत हनीमून पर जाएंगे. इस वजह से वह मई के आखिर में सिर्फ 10 से 14 दिन के लिए ही उपलब्ध रह सकते थे. लेकिन, अब खबर है कि वह शादी के बाद हनीमून टाल सकते हैं और जल्दी टीम को जॉइन कर सकते हैं.

नीलामी के दौरान लखनऊ और हैदराबाद की टीमों के बीच इंग्लिस को लेकर बोली लगी थी. आखिर में लखनऊ ने उन्हें आठ करोड़ से ज्यादा में खरीदा. यह उनकी पिछली कीमत से करीब छह करोड़ रुपये ज्यादा है.

पिछले IPL सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 278 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा था. अहम मैचों में उन्होंने टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं और फाइनल तक पहुंचने में मदद की. अब देखना होगा कि IPL 2026 में वह कब और कितने मैच खेल पाते हैं.

मैं एक खेल पत्रकार हूं, जिसे क्रिकेट से बेहद लगाव है. एंकरिंग, रिपोर्टिंग, कंटेंट...