Mitchell Santner and Keshav Maharaj
Mitchell Santner and Keshav Maharaj

साउथ अफ्रीका की टीम बदली हुई आई नजर

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद, साउथ अफ्रीका के टी20 दल में बड़ा बदलवा देखने को मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज पहले टी20 में साउथ अफ्रीका ने 4 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया है.

दिल्ली: टी20 हारने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला आज माउंट मॉन्गानुई में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है, क्योंकि इस मैच में प्रोटियाज टीम की तरफ से 4 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है.

NZ के खिलाफ पहले टी20 में साउथ अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू

इस मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टॉस हारने के बाद प्रोटियाज टीम के कप्तान केशव महाराज ने प्लेइंग 11 के बताया. इस दौरान हैरानी वाली बात ये रही कि एक-साथ 4 प्लेयर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में अपना अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया.

इनमें विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना के नाम शामिल हैं. वहीं, इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से एक खिलाड़ी को टी20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला है, जिनका नाम निक केली है.

साउथ अफ्रीका को मिला 92 रनों का टारगेट

इस मुकाबले में मेजबानों की तरफ से बेहद शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला. पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में 91 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान कीवी टीम के 4 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए.

डेब्यूटेंट नकोबानी मोकोएना ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. जेराल्ड कट्ज़ी, ऑटनील बार्टमैन और केशव महाराज ने 2-2 झटके दिए. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 92 रनों का लक्ष्य मिला है.