South Africa Team After Winning T20I Sereis Against New Zealand
South Africa Team After Winning T20I Sereis Against New Zealand

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड को मिली हार

न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आज हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेले पनवें टी20 मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज को 3-2 से जीत लिया है. कॉनर एस्टरहुइजन इस सीरीज के हीरो रहे.

दिल्ली: हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में आज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया. इस निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से हराया और 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली. पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट गंवाकर 154 रन ही बना पाई.

कॉनर एस्टरहुइजन ने खेली जबरदस्त पारी

दक्षिण अफ्रीका को 187 के स्कोर तक पहुंचाने में कॉनर एस्टरहुइजन (Connor Esterhuizen) का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

इस दौरान एस्टरहुइजन का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा. उनसे पहले वियान मुल्डर और रुबिन हरमन ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली थी. मुल्डर ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रनों की पारी खेली.

वहीं, हरमन 39 रनों का योगदान देने में सफल रहे. अंतिम ओवरों में डियान फॉरेस्टर 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाने में कामयाब हुए. इन पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 187/4 स्कोर खड़ा किया.

न्यूजीलैंड की पारी का लेखा-जोखा

न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बढ़िया नहीं रही. 11 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लग गया था. हालांकि, इसके बाद टिम रॉबिन्सन और डेन क्लीवर के बीच 35 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई. इस जोड़ी को ओटनील बार्टमैन तोड़ने में कामयाब रहे.

कुछ समय के अंदर ही टीम ने जल्दी-जल्दी दो विकेट और खो दिए, जिसका फायदा दक्षिण अफ्रीकी टीम उठाने में कामयाब रही. बेवन जैकब्स (36) और कप्तान जेम्स नीशम (24) ने क्रीज पर टिककर टीम को मैच जिताने की थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन दोनों असफल रहे. अंत में टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन तक पहुंच पाई और 33 रनों से मैच हार गई.

एस्टरहुइजन बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच कॉनर एस्टरहुइजन रहे. वहीं, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी उनको ही सौंपा गया. एस्टरहुइजन ने 5 मुकाबलों में 200 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले.