Yuvraj Singh & MS Dhoni
Yuvraj Singh & MS Dhoni

Overview:

पूर्व सेलेक्टर ने युवराज सिंह को टीम से बाहर करने में महेंद्र सिंह धोनी का हाथ होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का योगदान किसी से अछूता नहीं रहा है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है. पूरा क्रिकेट जगत उनकी तारीफ करते नहीं थकता है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज योगराज सिंह हमेशा ही धोनी के घोर विरोधी रहे हैं और उनकी खूब आलोचना करते रहे हैं.

युवराज सिंह के बाहर होने में धोनी की भूमिका पर पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान

भारतीय टीम में धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेलने वाले युवराज सिंह के टीम से बाहर होने की वजह योगराज सिंह धोनी को ही मानते हैं. उन्होंने कई बार सरेआम धोनी को युवराज सिंह के बाहर होने के पीछे जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, लेकिन अब भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इसे लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

संदीप पाटिल ने कहा- धोनी ने कभी भी युवराज को नहीं किया बाहर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और चीफ सेलेक्टर रहे संदीप पाटिल पहली बार इस मामले को लेकर बोले हैं और उन्होंने योगराज सिंह को आड़े हाथ लेते हुए दो-टूक कहा कि युवराज सिंह को बाहर करने में कभी भी धोनी का हाथ नहीं रहा है. संदीप पाटिल ने योगराज सिंह को भी खरी-खोटी सुना दी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर रहे संदीप पाटिल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “एक बार भी नहीं, न तो चयन बैठकों के दौरान, न ही दौरे पर, न ही मैचों के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को टीम से बाहर कभी नहीं निकाला. मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं. उन्हें चयन समिति पर पूरा भरोसा था’.

संदीप पाटिल ने योगराज सिंह को लेकर आगे कहा कि “अपने बेटे के प्रति पिता की गहरी भावनाएं गलत नहीं हैं. लेकिन दोष गलत व्यक्ति पर डाला जा रहा है.”