Jos Butler catch Record
Jos Butler catch Record

जोस बटलर का अद्भुत कारनामा

जोस बटलर ने 122 मीटर की ऊंचाई से फेंकी गेंद को दबोचकर सभी को हैरान कर दिया है. कन्फर्मेशन के बाद, उनका नाम सबसे उंचाई से गिराई गेंद को लपकने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जो अभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम है.

दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच जोस बटलर ने सबसे ऊंचा कैच लपकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर के इस कारनामे को देखकर हर कोई चौंक गया है. उनके द्वारा लपके गए इस कैच के दौरान गेंद को 122 मीटर ऊपर से ड्रोन की मदद से जमीन पर गिराया गया था. इस अद्भुत नजारे का वीडियो केविन पीटरसन ने साझा किया है.

जोस बटलर ने लपकी इतनी ऊपर से फेंकी गेंद

बटलर के लिए यह रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं था, क्योंकि गेंद को मानों ड्रोन की मदद से बादलों के बीच से गिराया गया हो. हालांकि, बटलर ने पहले से ही ठान लिया था कि वह इस कैच को हर हाल में पकड़ने के लिए पूरा दम लगा देंगे.

उन्होंने जिस अंदाज में कैच को दबोचने के लिए नजर, टाइमिंग, हिम्मत और हाथ-आंख के तालमेल को दिखाया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. बटलर ने कैच को दबोचने के लिए हाथों में दस्ताने और हेलमेट पहन रखा था. वहीं, कैच को कम्पलीट करने के बाद उनकी खुश देखने लायक थी. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं और वे खुद को बटलर की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे.

बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज बटलर ने इस कैच को पकड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले सबसे ऊंचा कैच (गेंद से) पकड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर थिमोथी शैनन जेबेसीलन ने बनाया था. उन्होंने 119.86 मीटर ऊंचा कैच लपका था. वहीं, बटलर ने जो कैच पकड़ा है, वो 122 मीटर ऊंचाई वाला रहा. हालांकि, अभी इस कैच को आधिकारिक तौर पर कन्फर्मेशन नहीं मिली है. कन्फर्म होने पर बटलर का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बटलर का प्रदर्शन

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक फैंस को बटलर के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. नेपाल के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 26 रनों की पारी खेली थी, जबकि वेस्टइंडीज के विरुद्ध वह 21 रन बना पाए थे. बटलर की कोशिश आगे होने वाले मुकाबलों में बड़ी पारियां खेलने की होगी.