Hardik Pandya and Jasprit Bumrah
Hardik Pandya and Jasprit Bumrah

मुख्य बिंदु:

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट का फोकस पूरी तरह से 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों पर है.

दिल्ली: भारत के प्रमुख खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम मैनेजमेंट कुछ अहम खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर रहा है.

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को मिल सकता है वनडे से ब्रेक

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट का फोकस पूरी तरह से 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों पर है, इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने का फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, दोनों खिलाड़ी टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

टी20 सीरीज को दी जा रही है खास अहमियत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भारत की विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज मानी जा रही है. ऐसे में बुमराह और हार्दिक इस सीरीज में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेंगे. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट और फ्रेश रहें.

वनडे क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं दोनों खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या ने मार्च में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद से इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज से उन्हें आराम देना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...