Jasprit Bumrah
लिली ने कहा कि लोग उनकी गेंदबाजी को बुमराह से मिलाते हैं क्योंकि उनके गेंदबाजी एक्शन में भी बुमराह की तरह कोहनी का "हाइपरएक्सटेंशन" दिखता है.

दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उनकी विशिष्ट गेंदबाजी शैली और प्रभावशीलता की सराहना की है. जसप्रीत बुमराह की अलग गेंदबाजी एक्शन और लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट के मैदान पर एक खास पहचान दिलाई है. बासित अली ने बुमराह की “अजीब” एक्शन की विशेषता पर चर्चा की और बताया कि यह उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण है, जो बल्लेबाजों को चकमा देने में मदद करता है.

यह भी पढ़े : भारतीय क्रिकेट क्यों है इतना ताकतवर? राहुल द्रविड़ ने बताया

बहुत धोखेबाज है बुमराह

बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह स्पेशल हैं. उन्होंने कहा कि “अगर आप सीमेंट की पिच पर भी बुमराह को खेलें तो उनका एक्शन इतना अजीब होता है कि वह बल्लेबाजों को धोखा दे सकते हैं. वही सच है. इसीलिए मैं उसे बूम बूम कहता हूं. वह आता है और एक विकेट लेता है और फिर अपने अगले स्पैल में 3 विकेट लेता है. वह बहुत धोखेबाज है, उसकी फेंकी गई धीमी गेंद सटीक होती है. आमतौर पर आप सफेद गेंद वाले क्रिकेट में जो गेंदें फेंकते हैं, वह टेस्ट प्रारूप में ऐसी गेंदों पर विकेट लेता है.”

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में बुमराह की हुई वापसी


जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के बाद, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में होगा. बुमराह ने 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से इस प्रारूप में 36 टेस्ट मैचों में 159 विकेट हासिल किए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल , शुभमन गिल, विराट कोहली , केएल राहुल, सरफराज खान , ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

जसप्रीत बुमराह की पत्नी कौन है?

संजना गणेशन.

क्या जसप्रीत बुमराह का कोई बच्चा है?

हां जसप्रीत बुमराह के बच्चे का नाम अंगद है.