IND vs SA
IND vs SA

आज रणनीति की असली परीक्षा

ICC T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया आज South Africa के खिलाफ अहम अभ्यास मुकाबला खेलेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम संयोजन और रणनीति को परखेगी. यह मुकाबला विश्व कप से पहले अंतिम तैयारी का बड़ा मौका है. चार शहरों में हो रहे वॉर्मअप मैचों से टीमों को अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिल रहा है. फैंस की नजरें आज के मैच पर टिकी हैं..

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले होने वाले अभ्यास मुकाबलों की पूरी रूपरेखा सार्वजनिक कर दी है. टूर्नामेंट से पहले कुल 15 वॉर्मअप मैच खेले जा रहे हैं, जिनका आयोजन 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच किया जाना है. इन अभ्यास मुकाबलों के जरिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. मुख्य टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होना है.

चार शहरों में हो रहे अभ्यास मुकाबले

आईसीसी द्वारा तय किए गए अभ्यास मैच भारत और श्रीलंका के प्रमुख शहरों में खेले जा रहे हैं. बेंगलुरु, चेन्नई, नवी मुंबई और कोलंबो को इन मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है. अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलने से टीमों को पिच और हालात के अनुसार खुद को ढालने में मदद मिल रही है.

पहले दो दिन रहा मैचों का रोमांच

वॉर्मअप मैचों की शुरुआत 2 फरवरी को अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले से हुई थी. उसी दिन भारत सहित कई टीमें मैदान में उतरीं. 2 और 3 फरवरी को कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें उभरती और मजबूत टीमों के बीच रोचक टक्कर देखने को मिली.

आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

आज 4 फरवरी है और भारतीय सीनियर टीम अपना अहम अभ्यास मैच खेलने जा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी मैच के जरिए टीम अपनी रणनीति और संयोजन को परखना चाहेगी.

बीसीसीआई की अलग रणनीति

हालांकि, भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले अपने 3 अभ्यास मैच खेलने हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर दो अलग मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान आयुष बडोनी के हाथों में है. इंडिया ए 2 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेल चुकी है. अब उनका एक वॉर्मअप मैच बचा है, जो उन्हें 6 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध खेलना है. हालांकि, सूर्या एंड कंपनी आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी तैयारियों का जायजा लेगी और अपनी रणनीति पर आखिरी बार काम करने उतरेगी.

रणनीति पर अंतिम मंथन का मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज का मुकाबला सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बेहद अहम है. इस मैच के जरिए भारतीय टीम न सिर्फ अपनी तैयारियों का आकलन करेगी, बल्कि विश्व कप से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कोशिश भी करेगी. क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी, जहां टीम इंडिया अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहेगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026: वॉर्मअप मैच शेड्यूल

तारीखमुकाबला
2 फरवरीअफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड
2 फरवरीभारत बनाम यूएसए
2 फरवरीकनाडा बनाम इटली
3 फरवरीश्रीलंका बनाम ओमान
3 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे
3 फरवरीनेपाल बनाम यूएई
4 फरवरीनामीबिया बनाम स्कॉटलैंड
4 फरवरीअफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
4 फरवरीआयरलैंड बनाम पाकिस्तान
4 फरवरीभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
5 फरवरीओमान बनाम जिम्बाब्वे
5 फरवरीकनाडा बनाम नेपाल
5 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम यूएसए
6 फरवरीइटली बनाम यूएई
6 फरवरीभारत बनाम नामीबिया

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...