ICC Rankings
ICC Rankings

मुख्य

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है. गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पकड़ और मजबूत की है.

दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अहम मुकाबले में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं. दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर इस चरण में जगह बनाई है. इस बीच आईसीसी ने बुधवार को ताज़ा टी20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें टीम इंडिया पहले पायदान पर काबिज है, जबकि बांग्लादेश 9वें स्थान पर है.

बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा नंबर-1

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है. ओमान के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद, पाकिस्तान के खिलाफ 74 रनों की मैच विजयी पारी ने उनकी रेटिंग और मजबूत कर दी है.

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पकड़ और मजबूत की है. हाल ही में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने चक्रवर्ती ने 14 रेटिंग अंकों का फायदा उठाते हुए कुल 747 अंक हासिल किए हैं. वहीं, बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने भी शानदार प्रदर्शन किया और छह स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी की है. एशिया कप के पिछले दो मैचों में उन्होंने 8 के औसत से 6 विकेट झटके.

ऑलराउंडर कैटेगरी में हार्दिक पांड्या का जलवा

ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने अपना दबदबा बरकरार रखा है. इसके साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने प्रगति की है और छह स्थान की छलांग लगाकर 60वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

बाकी खिलाड़ियों की बढ़त

भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके चलते उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक स्थान की बढ़त के साथ टॉप-5 में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ 45 गेंदों पर 58 रन ठोकने वाले साहिबजादा फरहान को भी बड़ा फायदा मिला है. वे 31 स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...