मुख्य बिंदु:
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर फिटनेस के आधार पर लौटे हैं. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे.
दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल ही करेंगे. टीम में फिटनेस के आधार पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है. यह सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी, जो इस साल भारत की यह पहली वनडे सीरीज होगी.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) January 3, 2026
India’s squad for @IDFCFIRSTBank ODI series against New Zealand announced.
Details ▶️ https://t.co/Qpn22XBAPq#TeamIndia | #INDvNZ pic.twitter.com/8Qp2WXPS5P
ईशान-गायकवाड़ को नहीं मिली जगह
कुछ दिन पहले शानदार प्रदर्शन की वजह से ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया. हालांकि, उन्हें वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज में टीम का हिस्सा रहे रुतुराज गायकवाड़ को भी शामिल नहीं किया गया है.
इसके अलावा ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है, लेकिन उनका भी नाम नहीं आया.
पांड्या-बुमराह को मिला आराम
चयनकर्ताओं ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है.
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को सौंपी गई है. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा हैं. हार्दिक पांड्या के नहीं होने पर नितीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया है.
बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है. इससे टीम को शीर्ष और मध्य क्रम में लचीलापन मिलेगा. विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ऋषभ पंत टीम में शामिल हैं.
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.
