दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अब राजकोट में खेला जाएगा. पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कोलकाता और चेन्नई में जीत दर्ज की. खासकर, तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारत को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत दिलाई. अब राजकोट में तीसरे मैच में टीम इंडिया 3-0 से सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच: पूरा विवरण
सीरीज: IND vs ENG T20I Series 2025
मैच: ENG vs IND
तारीख और समय: 28 जनवरी, 2025, मंगलवार, शाम – 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर
राजकोट की पिच रिपोर्ट
राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बहुत मुफीद माना जाता है. यहां की पिच तेज और बाउंसी होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. इस मैदान पर खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में से दोनों ही हाई-स्कोरिंग रहे हैं, जिससे यह साफ है कि राजकोट में चौकों और छक्कों की बारिश हो सकती है.
मौसम का हाल
राजकोट में 28 जनवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान अनुकूल है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच खेला जा सकेगा.
राजकोट की पिच के आंकड़े
राजकोट की पिच पर अब तक 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की, जबकि 2 मैचों में पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी. यहां पहली पारी में औसतन स्कोर 189 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 147 रन रहा है. भारत ने इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 228 रन बनाए थे, जो इस स्टेडियम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारतीय फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप उपलब्ध होगी, जहां स्मार्ट टीवी पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
तीसरे मैच के लिए बेस्ट ड्रीम इलेवन
विकेटकीपर – संजू सैमसन, फिल सॉल्ट, जोस बटलर
बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा,
ऑलराउंडर – हार्दिक पांड्या, लियाम लिविंगस्टन
गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर

कप्तान और उपकप्तान के विकल्प
अभिषेक शर्मा (कप्तान), अर्शदीप सिंह (उपकप्तान)
फिल सॉल्ट (कप्तान), वरुण चक्रवर्ती (उपकप्तान)
बैक अप खिलाड़ी
तिलक वर्मा, जोस बटलर, मार्क वुड, अक्षर पटेल
टॉप पिक वाले खिलाड़ी

पिछले मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन और उनकी फॉर्म:
बल्लेबाज

विकेटकीपर

ऑलराउंडर

गेंदबाज

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन –
भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/ नितीश कुमार रेड्डी, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंक सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड – फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकु सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जैकब बेटल (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, मार्क वुड.
ज़रूरी बातें: ड्रीम इलेवन टीम बनाने में सफलता पूरी तरह से आपके फैसलों पर निर्भर करती है. सही टीम का चुनाव करने में समय और सोच-समझ की आवश्यकता होती है, और परिणामस्वरूप आप पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे. फाइनल टीम टॉस के बाद ही तैयार करने की कोशिश करें, जिससे सही और सटीक परिणाम मिल सके. इस दौरान, आपको पिच, मौसम और खिलाड़ियों की फॉर्म और भूमिका को महत्त्व देना होगा. टी20 मैच की टीम बना रहे हैं, तो इसमें ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर और ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को शामिल किया जा सकता है. साथ ही पॉवर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों पर भी दांव खेला जा सकता है. बेहतरीन रैंक पाने के लिए आपको ऐसे खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए, जिनको यूजर्स द्वारा कम सेलेक्ट किया गया हो, लेकिन उन प्लेयर्स में कुछ बड़ा करने की काबिलियत हो. ऐसा खिलाड़ी आपकी टीम के लिए बड़ा ट्रंम कार्ड साबित हो सकता है और आपकी टीम की रैंक को उच्चतम पोजीशन पर पहुंचा सकता है.
डिस्क्लेमर: इस खेल में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी आदत बन सकती है. इसे जिम्मेदारी से खेलें और अपने जोखिम पर हिस्सा लें.
