दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर करेंगे. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान पहले ही कर दिया है.
ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स का मैदान बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यहां की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और अच्छा बाउंस मिलता है. इस मैदान की आउटफील्ड भी तेज होती है, जिससे गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है. बल्लेबाज यहां तेजी से रन बनाते हैं, खासकर चौके-छक्के मारने के लिए यह जगह बहुत उपयुक्त है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरेज टोटल 175 रन है.
2011 के बाद ईडन गार्डन्स में पहला मैच
ईडन गार्डन्स पर अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो 2011 में हुआ था. उस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया था.
टी20 सीरीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 24 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है.
ईडन गार्डन पर टी20 रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स में कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. टॉस जीतने वाली टीम ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 4 मैचों में जीत पाई है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.
