Robin Uthappa and Gautam Gambhir
Robin Uthappa and Gautam Gambhir

मुख्य बिंदु:

पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के IPL से बाहर होने के बाद, उथप्पा को 2014 की नीलामी में जाना पड़ा. वहां केकेआर ने उन्हें खरीदा था.

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टाम और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कई बार के चैंपियन उथप्पा ने बताया कि 2014 में टीम को आईपीएल खिताब दिलाने के तुरंत बाद ही वह केकेआर छोड़ना चाहते थे.

2014 में जबरदस्त प्रदर्शन और ऑरेंज कैप

पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के IPL से बाहर होने के बाद, उथप्पा को 2014 की नीलामी में जाना पड़ा. वहां केकेआर ने उन्हें खरीदा और वह तुरंत ही टीम के सितारे बन गए थे. कप्तान गौतम गंभीर के साथ उन्होंने बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी बनाई. पहले ही सीज़न में उथप्पा ने 660 रन बनाए (अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन). इस दौरान उनका औसत 44.00 का रहा और साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. KKR ने भी उसी साल ईडन गार्डन्स में फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर आईपीएल 2014 का खिताब जीता।

कमाई बढ़ाने की चाह में छोड़ना चाहते थे टीम

29 साल की उम्र में उथप्पा भारतीय टीम की रेस में थे और IPL में लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर उनकी प्रतिष्ठा चरम पर थी. ऐसे में उन्होंने 2014 चैम्पियन KKR से रिलीज़ होने की इच्छा जताई, ताकि नीलामी में जाकर ज्यादा कमाई कर सकें.

उथप्पा ने यूट्यूब पर जेरॉड किम्बर के ‘किमप्पा’ शो में कहा, “पुणे वॉरियर्स इंडिया के बाद मैं KKR में 5 करोड़ रुपये में आया. बड़े सीज़न और IPL जीतने के बाद, जब मैंने ऑरेंज कैप जीती, तो मैं रिलीज़ होना चाहता था. मैं नीलामी में वापस जाना चाहता था और अपनी कमाई बढ़ाना चाहता था. सच कहूं तो, आप कब तक खेलेंगे? 35-36 तक, और मैं तब 29 का था, तो मैं अपनी कमाई अधिकतम करना चाहता था.”

KKR ने रोक लिया, सौदा नहीं हो पाया

KKR के साथ उथप्पा का अनुबंध 5 करोड़ रुपये का था. हालांकि, फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी. उथप्पा ने बताया, मैंने KKR के नेतृत्व समूह से बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. बोले – हम आपको जाने नहीं देंगे, हम चाहते हैं कि आप लंबे समय तक हमारे लिए खेलें. उस समय के अनुबंध के आधार पर 5 करोड़ से ज्यादा मैं कमा नहीं सकता था, तो मैंने बात वहीं खत्म कर दी. लेकिन, कोशिश करना ज़रूरी था.”

अपने IPL करियर में रोबिन उथप्पा ने 205 मैचों में 4952 रन बनाए हैं.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...