Hardik Pandya and Rohit Sharma
Hardik Pandya and Rohit Sharma

पांड्या ने ली धांसू एंट्री

हार्दिक पांड्या रॉयल स्टाइल में जिंदगी जीना पसंद करते हैं. उन्हें महंगी गाड़ियों और घड़ियों का शौक है. हाल ही में वह मुंबई इंडियंस एक प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए 12 करोड़ की फरारी कार में पहुंचे, जो उन्होंने कुछ दिनों पहले ही खरीदी है.

दिल्ली: मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2026 के लिए वानखेड़े स्टेडियम में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाया हुआ है. सभी खिलाड़ी छठा टाइटल जीतने के इरादे से अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए अपनी 12 करोड़ की फरारी कार से पहुंचते नजर आए.

पांड्या हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक्शन में नजर आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था.

पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के दसवें संस्करण में 217 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 9 विकेट चटकाए थे. अब पांड्या का पूरा फोकस आईपीएल 2026 पर है.

पांड्या ने फरारी में ली धांसू एंट्री

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पांड्या का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह MI के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पांड्या वेन्यू पर अपनी ब्लैक कलर की फरारी कार से पहुंचते हैं. वह शॉर्ट्स और स्लीवलेस टी-शर्ट पहने मैदान पर आकर अपने साथियों को ज्वाइन करते हैं. पांड्या का ये कूल लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

आप भी देखें ये वीडियो:

पांड्या की फरारी की कीमत है 12 करोड़

पांड्या ने ये कार हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खरीदी थी. फरारी 12सिलिंड्री मॉडल नाम की इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है. पांड्या ने ये कार खुद को गिफ्ट की. हाल ही में पांड्या इस नई कार में अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ घूमते नजर आए थे. वहीं, महिका को इस कार की पूजा करते हुए भी देखा गया था.

IPL 2026 के पहले फेज में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

तारीख मैच वेन्यू
29 मार्च 2026मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई
4 अप्रैल 2026मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली
7 अप्रैल 2026मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी
12 अप्रैल 2026मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरूमुंबई