Overview:
साहिबजादा फरहान को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनके नाम पर एक किताब लिखी गई है.
दिल्ली: एशिया कप 2025 में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छक्के क्या लगा लिए, पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर एक डॉक्यूमेंट्री बन गई. अब साहिबजादा फरहान इससे भी एक कदम आगे निकल गए हैं और टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद किताब लिख डाली है.
विराट का रिकॉर्ड तोड़ने पर साहिबजादा ने लिखी किताब!
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा. एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद दावा किया जा रहा है कि साहिबजादा फरहान ने एक किताब लिख डाली है और वो जल्द ही रिलीज भी होने वाली है.
साहिबजादा फरहान के नाम पर सोशल मीडिया में किया गया दावा
दरअसल सोशल मीडिया पर साहिबजादा फरहान के द्वारा विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद एक किताब लिखने का दावा किया जा रहा है, जिसका एक पोस्टर देखने को मिल रहा है. इसमें किताब का टाइटल ‘हीरो इन मेकिंग’ दिया गया है और इसके नीचे लिखा है- ‘मोस्ट रन इन सिंगल टी20 वर्ल्ड कप’.हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी तो नहीं की गई है, लेकिन कुल मिलाकर ये मान सकते हैं कि इन पाकिस्तानियों ने छोटी-छोटी उपलब्धि का भी हौवा बनाना शुरू कर दिया है.
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2026 में बनाए 383 रन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो विराट कोहली के नाम इस वर्ल्ड कप से पहले एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था. उन्होंने 12 साल पहले 2014 में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 319 रन बनाए थे. कोहली का ये रिकॉर्ड इस बार टूट गया है, जहां साहिबजादा फरहान ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सैफर्ट भी उनसे आगे निकल गए हैं.
