IND vs AUS
Australia Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने घर में लगातार 2 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद अब इस बार भारत पर जीत हासिल करने को तत्पर हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हर हाल में मात देना चाहती है। लेकिन इसी बीच मेजबान ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। जहां पर्थ मे होने वाले टेस्ट मैच से पहले अपने एक दिग्गज का साथ छूट गया है।

यह भी पढ़े-‘बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं’, शान मसूद ने दिया चौंकाने वाला बयान

डेनियल वेटोरी पर्थ टेस्ट में नहीं होंगे ऑस्ट्रेलिया के साथ

जी हां… ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच डेनियल वेटोरी ने पर्थ टेस्ट मैच से पहले टीम का साथ छोड़ दिया है। वो इस टेस्ट के दौरान सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ ऑक्शन टेबल पर होंगे। वेटोरी इस मेगा टी20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच हैं। ऐसे में वो इस ऑरेंज आर्मी की फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए जुड़ेगे अपनी टीम के साथ

वेटोरी पर्थ टेस्ट मैच के बाद फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ जाएंगे। इसकी जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने इसे लेकर कहा कि, “हम सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में डेनियल विटोरी की भूमिका का बहुत समर्थन करते हैं। आईपीएल नीलामी में भाग लेने से पहले डैन (डेनियल वेटोरी) पहले टेस्ट की अंतिम तैयारी पूरी करेंगे। इसके बाद वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों के लिए टीम के साथ रहेंगे।”