IPL 2026 All Teams Captains
IPL 2026 All Teams Captains

Overview:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तान के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

दिल्ली: दुनिया की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें एडिशन की रणभूमि सज चुकी है… मैदान तैयार है… और अब बस इंतजार है उस महायुद्ध का, जहां बल्ले तलवार बनेंगे, गेंद बनेंगी आग के गोला… और करीब 250 योद्धा अपने-अपने साम्राज्य की शान बचाने उतरेंगे.

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के योद्धा तैयार

क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल 2026 , इस बार पहले से भी ज्यादा रोमांच, जबरदस्त टक्कर लेकर आ रहा है। हर टीम अपने सबसे मजबूत सेना के साथ अपने साहसी सेनापति यानी कप्तान के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। क्योंकि इस जंग में सिर्फ ताकत नहीं,  बल्कि नेतृत्व की भी परीक्षा होने वाली है.

सभी टीमों के सेनापति के नाम पर भी लगी मुहर

जहां एक-दूसरे को रणभूमि में मात देने के लिए जबरदस्त जोर-अजमाईश देखने को मिलने वाली है। 28 मार्च से इस महासंग्राम का बिगुल फुंकने वाला है और यहां सभी टीमों के योद्धा अपने बाहुबल के साथ तैयार खड़े हैं। सेना तो तैयार है, लेकिन यहां इस सेना को चलाने वाले सेनापति की बात करना भी जरूरी बन जाता है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं आईपीएल 2026 के इस महासंग्राम में कौन संभाल रहा है किस टीम की कमान

जानें सभी टीमों के कप्तान पर एक नजर

टीमकप्तान
चेन्नई सुपर किंग्सरुतुराज गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्सअक्षर पटेल
गुजरात टाइटंसशुभमन गिल
कोलकाता नाइट राइडर्सअजिंक्य रहाणे
लखनऊ सुपरजायंट्सऋषभ पंत
मुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्सश्रेयस अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूरजत पाटीदार
राजस्थान रॉयल्सरियान पराग
सनराइजर्स हैदराबादईशान किशन (अंतरिम)