Rahul Dravid
Rahul Dravid

दिल्ली में सजा क्रिकेट सितारों का मेला

दिल्ली में आयोजित BCCI Naman Awards 2026 का समारोह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा. इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रहा. यह सम्मान रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया गया.

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित नमन अवार्ड्स 2026 का भव्य समारोह राजधानी दिल्ली में संपन्न हुआ. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों और उभरते सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

सम्मानित हुए साल भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

समारोह में अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. बीते सत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले कई क्रिकेटरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई.

दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड रहा. इस प्रतिष्ठित सम्मान से पूर्व कप्तान रोजर बिन्नी, महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज को उनके लंबे और यादगार योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

देखें पूरी लिस्ट:

क्रम संख्यापुरस्कार / श्रेणीविजेतास्तर / टीम
1घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनमुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए)राज्य संघ
2सर्वश्रेष्ठ घरेलू अंपायरउल्हास गंधेविदर्भ
3जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (U16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी)शांतनु सिंह (रन) / यशवर्धन सिंह चौहान (विकेट)उत्तर प्रदेश / मध्य प्रदेश
4एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U19 कूच बिहार ट्रॉफी)नित्या जे पंड्या (रन) / हेमचुदेशन जे (विकेट)बड़ौदा / तमिलनाडु
5एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी (U23 कर्नल सी. के. नायडू)मैकनील एच एन (रन) / विकी ओस्तवाल (विकेट)कर्नाटक / महाराष्ट्र
6जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर)शेफाली वर्माहरियाणा
7जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर)इरा जाधवमुंबई
8माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक विकेट – रणजी)हर्ष दुबे (एलीट) / सुचित जे (प्लेट)विदर्भ / नागालैंड
9माधवराव सिंधिया अवार्ड (सर्वाधिक रन – रणजी)वाई. वी. राठौड़ (एलीट) / स्नेहल कौथंकर (प्लेट)विदर्भ / गोवा
10लाला अमरनाथ अवार्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर)हर्ष दुबेविदर्भ
11लाला अमरनाथ अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर)आयुष म्हात्रेघरेलू (सीमित ओवर)
12वनडे में सर्वाधिक विकेट (महिला)दीप्ति शर्माअंतर्राष्ट्रीय
13वनडे में सर्वाधिक रन (महिला)स्मृति मंधानाअंतर्राष्ट्रीय
14सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)एन. श्री चरणीअंतर्राष्ट्रीय
15सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)हर्षित राणाअंतर्राष्ट्रीय
16सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर (2024-25)स्मृति मंधानाअंतर्राष्ट्रीय
17सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (2024-25)शुभमन गिलअंतर्राष्ट्रीय
18कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंटरोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़, मिताली राज

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...