बांग्लादेशी टीम के लिए बुरी खबर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी द्वारा कड़ी सजा मिल सकती है. दरअसल, बोर्ड में हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसमें गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. अगर सरकार की जांच की रिपोर्ट में गड़बड़ी का पता चलता है, तो आईसीसी BCB पर बैन लगा सकता है.
दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर आईसीसी द्वारा बैन का खतरा मंडरा रहा है. बीसीबी ने बैन से बचने के लिए अपनी सरकार से मदद की गुहार लगाई है. बोर्ड ने अपनी सरकार से उस फरमान को वापस लेने की गुजारिश की है, जिसमें बताया गया था कि उनके द्वारा बोर्ड के चुनावों की पड़ताल की जाएगी.
आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कर सकता है बैन
पिछले कुछ समय से बीसीबी के घरेलू एडमिनिस्ट्रेटिव झगड़ों की काफी चर्चा हो रही है. पूरी उम्मीद है कि आईसीसी ने भी इस पर नज़र बनाई हुई होगी. इस मामले को शांत करने के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने देश के स्पोर्ट्स अधिकारीयों से उस कमेटी को बंद करने को कहा है, जो 2025 में बीसीबी में हुए चुनावों की गड़बड़ी की जांच करने के लिए बनाई गई है.
बता दें कि बांग्लादेश सरकार की स्पोर्ट्स काउंसिल ने इस कमेटी का गठन 11 मार्च को किया था और इसे 15 दिनों के भीतर अपनी जांच की रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था. इस कमेटी का काम चुनाव के दौरान हुई हर गड़बड़ी और हेरफेर की अच्छे से जांच करना था.
BCB में हुए इन चुनावों के बाद अमीनुल इस्लाम को बोर्ड का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था. वहीं, असदुज्जमां इस पैनल के चीफ चुने गए थे, जबकि सरकार, पुलिस, मीडिया और कानून से भी एक-एक अधिकारी को इसमें चुना गया था.
तमीम इकबाल ने जांच की उठाई थी मांग
चुनावों के संपन्न होने के बाद से इसमें हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग होने लगी थी. टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल भी जांच करवाने के पक्ष में थे. उनके अलावा ढाका के 76 में से 50 क्लबों ने भी जांच करवाने के लिए हामी भरी थी.
बीसीबी ने अपने बयान में क्या कहा?
बीसीबी ने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनाव होने के बाद चुने गए हैं. अगर हमारे काम में दखलअंदाजी हुई, तो मामला ICC तक जाएगा और अगर ICC को लगा कि यहां लोकतंत्र नहीं चल रहा, तो बांग्लादेशी क्रिकेट पर बैन या गवर्नेंस से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं.
