Shubman Gill and Smriti Mandhana
Shubman Gill and Smriti Mandhana

क्या है नमन पुरस्कार

नमन पुरस्कार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का वार्षिक सम्मान समारोह है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, अंपायरों और दिग्गजों को सम्मानित किया जाता है.

दिल्ली: भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ी एक गहरी धड़कन है. मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर वर्ष एक भव्य समारोह आयोजित करता है, जिसे नमन पुरस्कार के नाम से जाना जाता है. यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अन्य योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है.

नमन पुरस्कार क्या है?

नमन पुरस्कार दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का वार्षिक सम्मान समारोह है, जिसमें पूरे वर्ष शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है. ‘नमन’ शब्द का अर्थ सम्मान के साथ सिर झुकाकर अभिवादन करना होता है और इसी भावना के साथ यह इवेंट आयोजित किया जाता है.

इसका उद्देश्य केवल खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास और उसके दिग्गजों के प्रति आभार व्यक्त करना और उन्हें “नमन” करना है.

खिलाड़ियों की मेहनत को मिलता है सम्मान

नमन पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य पूरे वर्ष शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मेहनत को पहचान देना है. क्रिकेटर लगातार अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दबाव के बीच अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में जिन्होंने, अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की होती हैं, उन्हें इस मंच पर सम्मानित किया जाता है.

दिग्गजों को दिया जाता है विशेष सम्मान

इस समारोह में केवल मौजूदा खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि उन महान खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम योगदान दिया है. पुरुष वर्ग में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और महिला वर्ग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया जाता है.

घरेलू और युवा खिलाड़ियों को भी मिलता है मंच

नमन पुरस्कार समारोह की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट और आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाता है. अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को, जब राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है.

अंपायर और क्रिकेट संघों की भी होती है सराहना

क्रिकेट केवल खिलाड़ियों के दम पर नहीं चलता. इस खेल को सफल बनाने में अंपायर, अधिकारी और राज्य क्रिकेट संघों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंपायर और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य क्रिकेट संघों को भी सम्मानित किया जाता है.

नमन पुरस्कार की प्रमुख श्रेणियां

इस समारोह में कई अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं. इनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को पॉली उमरीगर अवार्ड प्रदान किया जाता है. वहीं, महिला क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिलता है.

इसके अलावा सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के माध्यम से उन दिग्गजों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...