कुलदीप की पत्नी वंशिका कौन हैं
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी की. दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. वंशिका पढ़ाई में तेज रही हैं और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से मास्टर्स करने के बाद भारत लौटकर LIC में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बनीं. कुलदीप के क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ाव के दौरान भी वंशिका हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं.
दिल्ली: क्रिकेट कैलेंडर लगातार इतना बड़ा और ढेरों मैच का होता जा रहा है कि बड़े क्रिकेटरों को शादी करने और अपना परिवार बनाने के लिए फुर्सत के कुछ दिन भी आसानी से नहीं मिलते। इसीलिए कैलेंडर अगर राहत दे तो शादी की ख़बरें सुनाई देती हैं। मैच छोड़कर भी शादी कर सकते हैं पर आम तौर पर क्रिकेटर ऐसा करने से बचते हैं। कुलदीप यादव, हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसलिए कुलदीप के लिए मसूरी में हुई शादी और उसके जश्न और भी खास बन गए क्योंकि ये डबल बोनस हो गया। आईपीएल सीजन अब करीब है।
पिछले साल जब 4 जून, 2025 को लखनऊ में एक पारंपरिक समारोह के दौरान दोनों की सगाई हुई थी तो तय हुआ था कि 2025 में ही नवंबर में शादी करेंगे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप के व्यस्त होने से शादी टाल दी थी। अब भारत के इस स्पिनर कुलदीप यादव की मसूरी में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड वंशिका सिंह से शादी चर्चा में है और कई स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी से तो ये शादी और भी ख़ास बन गई।
कुलदीप यादव की क्रिकेट के बारे में तो सब जानते ही हैं पर उनकी बचपन की दोस्त और अब पत्नी वंशिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुलदीप और वंशिका के बीच काफी पुराना रिश्ता है; दोनों कानपुर के, बचपन के दोस्त के तौर पर साथ पले-बढ़े हैं। सिर्फ ये दोनों एक-दूसरे के दोस्त नहीं, उनके परिवारों के बीच भी नजदीकी रिश्ता है। घर भी एक-दूसरे से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर, कुलदीप लाल बंगला इलाके में रहते थे जबकि वंशिका श्याम नगर से।
कुलदीप के क्रिकेट ग्राफ को वंशिका ने करीब से, ऊपर-नीचे जाते देखा है। अंडर 19 क्रिकेट के दिनों से ही उनके लिए सपोर्ट बनकर, जीवन का एक अहम हिस्सा रही हैं। जब कुलदीप अपने क्रिकेट करियर में दिक्कत में थे और टीम इंडिया सभी बाहर थे तो बताया जाता है कि वंशिका ने उन्हें न सिर्फ सपोर्ट किया, हमेशा अपनी बेहतर कोशिश का जोश भी दिया।
वंशिका पढ़ाई में बहुत अच्छी रही हैं। स्कूली पढ़ाई के बाद, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) चली गईं हायर एजुकेशन के लिए। मास्टर्स की डिग्री ली। तब भी आगे के करियर के लिए वहां रुकी नहीं और भारत लौट आईं। वंशिका, इस समय लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया में एक एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं। संयोग से वंशिका के पिता योगेश भी LIC में ही काम करते थे।
वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप की मशहूरी के बावजूद, वंशिका आम तौर पर पब्लिक लाइमलाइट से दूर रही हैं और इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रही। कुलदीप उन्हें टूर के दौरान साथ नहीं ले गए। सगाई के बाद ही दोनों की साथ फोटो सर्कुलेशन में आईं। यहां तक कि सोशल मीडिया या पब्लिक इवेंट्स में भी वे कम ही नजर आईं। अभी अपना करियर शुरू ही किया है इसलिए वंशिका के नाम बड़े-अड़े एसेट भी नहीं, जिससे वे चर्चा में रहतीं।
दूसरी ओर, कुलदीप यादव की नेट वर्थ लगभग 34 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। मैच फीस, कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और स्पांसरशिप सभी हैं कुलदीप के पास और अब एक कपल के तौर पर भी दोनों बाजार में अपने लिए जगह बना सकते हैं। वैसे इस शादी के दौरान जहां एक ओर कई स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी से कुलदीप यादव की दोस्ती और उनके साथ बेहतर संबंध का पता चला वहीं रिंकू सिंह के अपनी मंगेतर प्रिया के साथ शादी में शामिल होने से कुलदीप और रिंकू के बीच दरार की ख़बरों की भी छुट्टी हो गई। एक आईपीएल मैच के दौरान, दोनों के बीच तकरार को बड़ी चर्चा मिली थी। यहां तक भी खबरों में आया कि दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते। रिंकू शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए सबसे जल्दी पहुंचने वालों में से एक थे।
