Overview:
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की मजबूती और कमजोरी, टीम का पूरा शेड्यूल और संभाविक स्क्वाड, टीम का पूरा विश्लेषण
दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। इस वक्त आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें और खिलाड़ी मैदान में आखिरी तैयारी में जुटे हैं. हर किसी की नजरें इस वक्त 28 मार्च से शुरू हो रहे मेगा इवेंट में अपना जलवा दिखाने पर टिकी हैं.
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स भी तैयार है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ये टीम कुछ नए चेहरों को शामिल कर फिर से अपना रूतबा दिखाने की उम्मीद के साथ उतरेगी. टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं, हालांकि कुछ चोट ने उनके लिए परेशानी खड़ी कर रखी है.
KKR फिर से दम भरने के लिए तैयार
आईपीएल में 3 बार खिताब को अपने नाम कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था. ऐसे में उन्होंने अपने पाले में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है. कैमरन ग्रीन, फिन एलन जैसे विदेशी खिलाड़ियों के आने से टीम में काफी संतुलन नजर आ रहा है और वो एक बार फिर से अपना दम भरना चाहेंगे.
तो चलिए इस आर्टिकल में कोलकाता नाइट राइडडर्स के आईपीएल 2026 को लेकर विश्लेषण करते हैं कि क्या है केकेआर की मजबूती से लेकर कमजोरी और साथ ही जानते हैं बेस्ट प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, टीम का फुल स्क्वाड और शेड्यूल सबकुछ।
कोलकाता नाइट राइडर्स की मजबूती और कमजोरी
मजबूती: आईपीएल में खिताबी तिकड़ी कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए इस बार उनके विदेशी खिलाड़ी सबसे बड़ी मजबूती साबित हो सकती है. इस टीम ने फिन एलन, टिम सैफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ियों को रखा है. ये खिलाड़ी टीम के लिए की-प्लेयर की भूमिका अदा कर सकते हैं, वहीं टीम की स्पिन बॉलिंग बहुत जबरदस्त है, केकेआर के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी है, जो किसी भी बैटिंग यूनिट के पसीने निकाल सकती है.
कमजोरी: कोलकाता नाइट राइडर्स का पेस अटैक इस बार बिल्कुल साधारण नजर आ रहा है. टीम के पास पहले से ही तेज गेंदबाजों में पैनापन नहीं दिख रहा था और फिर हर्षित राणा के आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर होने की आशंका है, तो वहीं मथीसा पथिराना के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना कम दिख रही है. इसके अलावा टीम में संतुलन की भी कमी है। ऐसे में ये चीज कमजोरी बनकर उभर सकती है.
इन खिलाड़ियों पर होंगी खास नजरें (प्लेयर टू वॉच)
#1. फिन एलन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपने साथ कीवी खिलाड़ी फिन एलन को शामिल किया है. न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलन ने पिछले ही दिनों खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त धमाका किया है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कमाल की बल्लेबाजी की. एलन ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में शानदार शतक लगाया था. अब आईपीएल में केकेआर की नैया पार लगाने के लिए तैयार हैं.
#2. कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को इस बार मिनी ऑक्शन में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ा दांव लगाया. इसके बाद अब इस कंगारू खिलाड़ी से उनकी टीम को काफी उम्मीदें हैं. कैमरन ग्रीन की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी उपयोगिता से कोई अनजान नहीं है. इस खिलाड़ी के पास बल्लेबाजी में जो अभूतपूर्व क्षमता है, तो साथ ही वो गेंदबाजी से भी कमाल कर सकते हैं.
#3. वरुण चक्रवर्ती
टीम इंडिया के स्टार विकेट टेकर बन चुके वरुण चक्रवर्ती वर्ल्ड कप में अपना बहुमूल्य योगदान देने के बाद अब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की सेवा के लिए तैयार हैं. वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ आईपीएल सीजन से इस टीम के प्रमुख बॉलिंग हथिया हैं. हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म दिखाई थी, ऐसे में अब केकेआर के फैंस की नजरें उन पर टिकी हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित एकादश
टिम सैफर्ट(विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना
KKR का फुल स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी.
पहले फेज में केकेआर का पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर 20 मार्च से शुरु होने जा रहा है. वो अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे.
| तारीख | मैच | वेन्यू |
| 29 मार्च 2026 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस | मुंबई |
| 2 अप्रैल 2026 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| 6 अप्रैल 2026 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | कोलकाता |
| 9 अप्रैल 2026 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स | कोलकाता |
