GT Team IPL 2026
GT Team IPL 2026

Overview:

गुजरात टाइटंस टीम की मजबूती और कमजोरी, टीम का पूरा शेड्यूल और संभाविक स्क्वाड, टीम का पूरा विश्लेषण

दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इस मेगा इवेंट का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इससे पहले सभी टीमें जबरदस्त तैयारी में जुटी हैं. आईपीएल के इस सत्र में खेल रही सभी 10 टीमों की नजरें बेहतर तैयारी के साथ खिताब पर टिकी हैं.

इस रणभूमि में अपना झंड़ा बुलंद करने के लिए गुजरात टाइटंस की टीम भी तैयार है. अपने पहले ही सत्र में खिताब जीतने वाली इस टीम का पिछले 2 सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. ऐसे में इस बार वो अपनी पुरानी लय को हासिल कर आगे बढ़ने की तलाश में उतरेंगे.

GT इस सीजन धमाल मचाने के लिए है उत्सुक

शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरने वाली ये टीम काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास गिल के अलावा साई सुदर्शन, राशिद खान, जोस बटलर के अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बड़े नाम मौजूद है. हालांकि टीम की कुछ कमजोर कड़ी भी है, लेकिन इस टीम के पास खिताब जीतने की काबिलियत से इनकार नहीं किया जा सकता है.

तो चलिए इस आर्टिकल में गुजरात टाइटंस के आईपीएल 2026 को लेकर विश्लेषण करते हैं कि क्या है शुभमन की सेना की मजबूती से लेकर कमजोरी और साथ ही जानते हैं बेस्ट प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, टीम का फुल स्क्वाड और शेड्यूल सबकुछ।

गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी

मजबूती: गुजरात टाइटंस की टीम फिर से तैयार है. इस टीम के पास एक से एक शानदार मैच विनर खिलाड़ी है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी मजबूती उनके टॉप-3 बल्लेबाज हैं. GT के पास ओपनिंग में साई सुदर्शन और शुभमन गिल मौजूद है और इसके बाद उनकी टीम में नंबर-3 पर अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर हैं. ये तीनों ही बल्लेबाज जबरदस्त क्षमता रखते हैं और पिछले सीजन इसका नजारा भी हमें देखने को मिला था.   

कमजोरी: गुजरात टाइटंस की आईपीएल में जो सबसे बड़ी मजबूती है, वही उनकी सबसे बड़ी कमी है, यानी उनके टॉप-3 बल्लेबाज चल पड़े मैच को वही निकाल सकते हैं. लेकिन गिल, सुदर्शन और बटलर के नाकाम होने के बाद उनकी बल्लेबाजी में कुछ खास बात नहीं है. टीम के पास नीचे वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरूख खान और राहुल तेवटिया जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन इनमें टॉप-3 जैसा कमाल करने का हुनर नहीं है और उनका मिडिल ऑर्डर बड़ी कमजोरी बन सकता है.     

इन खिलाड़ियों पर होंगी खास नजरें (प्लेयर टू वॉच)

  1. शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हैं. इस युवा होनहार खिलाड़ी को गुजरात ने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद टीम का कप्तान बनाया, जिसके बाद उन्होंने बतौर कप्तान भी कमाल की बल्लेबाजी दिखायी है. अब कप्तान के तौर पर लगातार तीसरे सीजन भी गिल से काफी उम्मीदें टिकी हैं.

2. जोस बटलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर बुरी तरह से नाकाम रहे थे. बटलर टी20 के मौजूदा वक्त के सबसे अच्छे और अनुभवी बल्लेबाज गिने जाते हैं. वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहने के बाद वो गुजरात टाइटंस के साथ खेलने के लिए तैयार हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी की है. पिछला सीजन भी बटलर का कमाल का रहा था. ऐसे में जीटी के फैंस को उनसे इस बार काफी ज्यादा आस है.

3. राशिद खान

हाल ही में अफगानिस्तान की कप्तानी से हटाएं जाने के बाद राशिद खान अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलने को तैयार हैं. इस टीम के सबसे बड़े फैक्टर माने जाने वाले राशिद खान का वर्ल्ड कप में फॉर्म तो ठीक नहीं रहा था, लेकिन उनकी काबिलियत से कोई अनजान नहीं है, ऐसे में आईपीएल 2026 में फैंस की नजरें उन पर रहेंगी. राशिद खान स्पिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी कमाल करने में सक्षम हैं.

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा

GT का फुल स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड.

पहले फेज में गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2022 में चैंपियन रह चुकी गुजरात टाइटंस 2026 के सीजन की शुरुआत 31 मार्च को करेगी. शुभमन गिल की टीम का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में होगा.  

तारीखमैचवेन्यू
31 मार्च 2026गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्समुल्लांपुर
4 अप्रैल 2026गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
8 अप्रैल 2026गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली
12 अप्रैल 2026गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्सलखनऊ