Overview:
भारत बनाम नामीबिया मैच की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 और वेदर रिपोर्ट
दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन का रोमांच हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ में गुरुवार को मेजबान टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये दोनों ही टीमें आपस में टकराएंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम यहां दूसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए अपना एक कदम और आगे बढ़ाने की कोशिश में होगी, तो वहीं नामीबिया यहां टीम इंडिया को उलटफेर का शिकार बनाने का प्रयास कर सकती है.
भारत बनाम नामीबिया टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम वैसे तो एसोसिएट टीमों से सिर्फ वर्ल्ड कप इवेंट में ही खेलती है. इसी तरह से टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ भी वर्ल्ड कप में ही खेला है. दोनों ही टीमों के बीच इस फॉर्मेट में पहली बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया टीम का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की हॉट फेवरेट भारतीय टीम और नामीबिया दोनों ग्रुप-ए का हिस्सा हैं. मेजबान भारत ने वर्ल्ड कप के पहले ही दिन अमेरिका पर शानदार जीत के साथ शुरुआत की थी, तो वहीं नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
कब और कहां होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला
भारत और नामीबिया के बीच ग्रुप-ए के तहत होने वाला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 12 फरवरी को होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं मैच के लिए 6.30 बजे टॉस किया जाएगा.
अरुण जेटली स्टेडियम – दिल्ली और स्टेडियम की मुख्य जानकारी
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास बहुत पुराना है, इस स्टेडियम का निर्माण अंग्रेजों की हुकुमत के दौरान ही 1883 में हो चुका था, वहां स्थित कोटला फोर्ट के नाम से इस स्टेडियम का नाम फिरोजशाह कोटला रखा गया था. 12 सितंबर 2019 को डीडीसीए के पूर्व प्रेसीडेंट रहे दिवंगत अरुण जेटली की स्मृति में स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया. इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 35,500 है. यहां पहला इंटरनेशनल मैच 1948 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के साथ शुरू हुआ था. यहां पर पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच हुआ था.
दिल्ली की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों को मदद करती है . गेंद बल्ले पर अच्छी आती है और स्कोर बड़े बनते हैं. बल्लेबाज़ों को शुरुआत में रन बनाना आसान लगता है. मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज़ों को स्विंग और गति का फायदा मिल सकता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को थोडी़ सहायता मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाज अगर सेट हो जाएं तो रन बनाते रह सकते हैं. शाम में ओस बढ़ने पर गेंदबाज़ों के लिए पकड़ मुश्किल हो जाती है और पिच पर बल्लेबाज़ों को सहायता मिल सकती है. खासकर दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा आसान हो जाता है.
मौसम का हाल
वर्ल्ड कप 2026 गुरुवार को ग्रुप-ए में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 12 फरवरी को दिल्ली में होने वाले इस मैच के मौसम की बात करें तो आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. एक्यूवेदर के अनुसार 25 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 11 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. शाम के वक्त ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा.
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया टीम: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो
कहां देखें भारत बनाम नामीबिया मुकाबला
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे, 12 फरवरी गुरुवार को भारत और नामीबिया के बीच होने वाला मैच भी स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. तो साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेइंगो
भारत बनाम नामीबिया: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?
अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. टीम वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है. ऐसे में यहां उनका एकतरफा पलड़ा भारी है. वहीं पिच के लिहाज से बात करें तो भी भारतीय टीम घरेलू कंडीशन के साथ ही अपने बेहतरीन गेंदबाजों और बल्लेबाजों से इसका भरपूर फायदा उठा सकती है.
FAQs – दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच रिपोर्ट क्या है?
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पूरी तरह से सपाट मानी जाती है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और रनों की बारिश होती है. आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली इस पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है. बाउन्ड्री काफी छोटी होने के साथ ही आउटफील्ड भी काफी तेज है ऐसे में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है.
टी20 इंटरनेशनल में भारत बनाम नामीबिया का H2H रिकॉर्ड क्या है?
H2H रिकॉर्ड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और नामीबिया हेड टू हेड की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया है और इस मैच में भारत ने जीत हासिल की है.
