इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का बिगुल बज चुका है. लीग का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस साल पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग विजेता कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने बड़ा बयान दिया है.
कंगारू ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा है कि अगर ज़रुरत पड़ी तो वे पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की मदद करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि हाल ही में हेनरिक्स की कप्तानी में सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग का खिताब जीता है.
उन्होंने कहा, “सिर्फ इसलिए कि आप कप्तान हैं. इसका मतलब यह नहीं कि आप मैच चलाते हैं. मेरे पास 10 अच्छे खिलाड़ी थे और अच्छे लीडर्स मेरी मदद कर रहे थे. अब मैं राहुल के लिए भी यही करने की कोशिश करूंगा. चाहे मैं मैच खेल रहा हूं या उसे देख रहा हूं. मैं टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने जिन बेहतरीन टीमों के साथ खेला है, उनकी फील्ड सजावट बेहतरीन थी. यदि आप लगातार 5-10 रन मैदान में बचाते हैं जबकि दूसरी टीमें हर बार मैदान पर मिसफील्ड के जरिए रन दे रही हो. इसके अलावा अगर आप हॉफ कैच लेने में सफल रहते हैं तो एक सीजन में आपकी टीम दो-तीन अतिरिक्त जीत हासिल करती है.”
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है –
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जॉर्डन, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, डेविड मलान, रिली मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सैना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन और सौरभ कुमार.
