इंग्लैंड में 30 मई से वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है और उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडिया टुडे से खास बातचीत में रोहित शर्मा ने बताया कि आने वाले वर्ल्ड कप में धोनी का क्या रोल रहने वाला है।

रोहित शर्मा ने कहा, ”धोनी के पास सालों का अनुभव है। उन्होंने कई सालों तक टीम को संभाला और उसे सफलता दिलाई। ऐसे में धोनी का रोल बेहद अहम रहेगा। धोनी की सलाह और सोच कई खिलाड़ियों के काम आती है। वो हर खिलाड़ी की मदद करते हैं।”

रोहित शर्मा ने कहा, ”जब धोनी विकेटकीपिंग करते हैं तो कुलदीप यादव और चहल को पिच के बारे में बताते हैं और उन्हें कैसी गेंदबाजी करनी है ये भी राय देते हैं। ये सब चीजें काफी अहमियत रखती हैं।”

महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज टीम इंडिया के कप्तान ना हों, लेकिन कप्तान विराट कोहली को वो हमेशा ही मैदान पर अहम मौकों पर सलाह देते रहते हैं। क्रिकेट के जानकारों का भी यही मानना है कि धोनी विश्व कप में भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा रोल अदा करेंगे।

Leave a comment