महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जीवा को कई मैदान पर मैच के दौरान चहकते हुए देखा गया है। बीते मंगलवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। चेन्नई और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले के दौरान दर्शक दीर्घा में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं।
मैच में उस वक्त एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब चेन्नई को आठ गेंद पर जीत के लिए आठ रन बनाने थे, तभी धोनी ने अमित मिश्रा की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। धोनी के छक्के से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी बेटी जीवा की खुशी रही। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही धोनी के बल्ले से छक्का निकला वैसे ही शांत जीवा खुशी से चहक उठी और अपने पापा का हौसला बढ़ाने लगी।
MS Dhoni hits a SIX and Ziva is there to cheer ?#IPL2019 #CSKvDC #DCvCSK pic.twitter.com/9ouda156Tz
— Deepak Raj Verma (@DeVeDeTr) March 26, 2019
इस मुकाबले में धोनी ने बेहद ही समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 35 रन की पारी खेली। चेन्नई टीम ने दिल्ली को 6 विकेट से हराते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
इससे पहले भी जीवा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आईपीएल के 11वें सीजन का खिताब जीतने के बाद पिछले साल जब महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मना रहे थे उस वक्त जीवा भी उनके साथ मौजूद थी। जीवा ने शानदार डांस करते हुए फैन्स का दिल जीत लिया था।
www.youtube.com/user/crictodaytv
हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें