पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में धोनी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। धोनी भले ही इस मैच में कोई रन ना बना पाए हो, लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में हैं।
दरअसल मैच के दौरान जब भारतीय टीम फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरी वैसे ही धोनी का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने मैदान पर आ गया।
धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी ये सब देखकर खूब हंसे। फैन ने भी हार नहीं मानी और धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पैर भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए।
आप भी देखे वीडियो जब धोनी को गले लगाने फैन्स ने तोड़ दीं सारी बाधाएं।
हाहाहा.. #MSDhoni ???#INDvAUS #KingKohli #ViratKohli #TeamIndia #Dhoni pic.twitter.com/h7BXdRU3AY
— अमित (@AmitKeMit) March 5, 2019
ये कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी से मिलने के लिए उनका कोई फैन बीच मैदान पर आ गया हो, इससे पहले भी कई बार पूर्व भारतीय कप्तान को मैदान पर ऐसी स्थित का सामना करना पड़ा है।