टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर यह बता दिया है कि आखिर उन्हें चैंपियन खिलाड़ी क्यों कहा जाता है। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में धोनी ने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसे देख कर फैन्स का सीना गर्व से ऊंचा हो गया।
दरअसल मैच के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, तो धोनी का एक फैन मैदान पर आ गया। हाथ में तिरंगा लिए यह फैन धोनी के पास पहुंचते ही उनके पैर छूने के मकसद से अपने घुटनों पर बैठ गया। फैन इतना जज्बाती हो गया कि हाथ में तिरंगा लिए ही वह धोनी के पैर छूने की कोशिश करने लगा।
तिरंगा जमीन पर छूता इससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने बिना देर किए उसे अपने हांथ में ले लिया। इसके बाद यह फैन धोनी से मिलने की खुशी में ही दौड़ा-दौड़ा मैदान से बाहर चला गया और तिरंगा धोनी के पास ही छोड़ गया।
आप भी देखें महेंद्र सिंह धोनी द्वारा तिरंगे के प्रति दिखाए गए सम्मान का वह वीडियो जिसकी सोशल मीडिया पर फैन्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
RESPECT for #MSDHONI just keeps going up and up!! ??
.
What a Man, What a #LEGEND! ?? ?
. #Love_for_Country ??❤@msdhoni pic.twitter.com/ccrRO0xifk— Mahi Shiwankar ??❤ (@mahishiwankar07) February 10, 2019
हालांकि तीसरे टी-20 में टीम इंडिया को चार रन से हार का सामना करके सीरीज को गंवाना पड़ा और ना ही धोनी ने बल्लेबाज में कोई कमाल किया, लेकिन देश की शान तिरंगे का मान रखते हुए धोनी ने फैन्स के साथ-साथ देशवासियों का दिल भी जीत लिया।