टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अच्छी खासी फैन फालोइंग है। धोनी जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। मगर पूर्व भारतीय कप्तान को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जहां धोनी खुद एक बच्चे से मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं, लोकिन बच्चा धोनी से मिलने से इनकार कर देता है। बच्चे के इनकार के बाद धोनी उससे बिना मिले ही वापस लौट जाते हैं।

दरअसल इस वीडियो में धोनी एक बच्चे को अपनी गोद में आने को कह रहे हैं, लेकिन बच्चा उनकी गोद में आने से इनकार कर देता है। इसके बाद धोनी अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले जाते हैं। आप भी देखें इस वीडियो को, जिसे सोशल मीडिया में फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Lil kid says no to #msdhoni ? as is not in the mood.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से लौटने के बाद धोनी इन दिनों चैरिटी के कामों में व्यस्त हैं। हाल ही में धोनी जुहू में एक फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आए थे, जहां उनके साथ सिक्सर किंग युवराज सिंह भी थे।

आपको बता दें कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी, उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। धोनी इस वक्त टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि विश्व कप में भारतीय टीम के अंदर उनका बहुत बड़ा रोल होगा।

Leave a comment