ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भारतीय टीम के अलावा कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बात चाहे ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने जाने की हो या न्यूजीलैंड में प्राइवेट प्लेन में घूमने की हो। हर जगह विराट-अनुष्का छाए रहे थे। बात चाहे विराट की हो या अनुष्का की दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं, जिसे फैन्स द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है।

विराट ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट की है, लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ अनुष्का की फोटो से ही दर्शकों को रूबरू कराया है। तस्वीर में अनुष्का एक प्यारी से स्माइल दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की जींस और वाइट कलर का टॉप पहन रखा है। फैन्स ने अनुष्का की फोटो की खूब तारीफ की है, साथ ही दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं। इस फोटो को दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

??❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट-अनुष्का दोनों की ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं, दोनों जहां भी जाते हैं फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

www.facebook.com/crictodayhindi

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

www.youtube.com/user/crictodaytv

हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

www.twitter.com/CrictodayHindi

क्रिकटुडे हिंदी का इन्स्टाग्राम पेज फ़ॉलो करें

www.instagram.com/crictodayhindi

Leave a comment