क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक और पर्सनैलिटी को लेकर भी बेहद सजग रहते हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और वो बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में रहते हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर फैन्स को फोटो के जरिए अपने स्टाइलिश लुक से परिचित कराते रहते हैं।

एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है,जिसमें उन्होंने खास तरह का हेयर स्टाईल रखा हुआ है।

विराट का नया हेयर स्टाइल फैन्स को खूब भा रहा है। विराट से पहले धोनी की भी एक फोटो खूब वायरल हुई थी,जिसमें उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया था। अगर हम यह कहें कि विराट धोनी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं तो यह गलत नहीं होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद इन दिनों विराट और धोनी फुर्सत के पल बिता रहे हैं। 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टी-20 सीरीज खेलनी है, जहां दोनों ही खिलाड़ियों की टीम में अहम भूमिका होगी।

Leave a comment