ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जानें वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे।
रोहित इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे कर लेंगे। वो ये कारनामा करने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने भारत के लिए 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। धोनी ने अब तक 301 और रैना ने 300 टी-20 मैच खेले हैं।
गौरतलब है कि विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
रोहित ने टीम इंडिया के लिए अब तक 94 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 32.38 की औसत से 2331 रन बनाए हैं, जहां उनके नाम चार शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित शर्मा अंतरार्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप हैं। उनसे पीछे न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं।
वहीं अगर इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात की जाए तो रोहित टॉप पर पहुंचने से महज दो कदम दूर हैं। रोहित ने अब तक 102 छक्के लगाए हैं, जबकि क्रिस गेल और मार्टिल गुप्टिल दोनों ने ही अब तक 103 छक्के लगाए हैं।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें