महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्विंटन डी कॉक का कैच पकड़ कर धोनी ने ये उपलब्धि हासिल की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 132 शिकार हो गए हैं जिनमें 94 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं। धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ा है। कार्तिक के नाम 131 शिकार हैं।

धोनी ने डी कॉक के बाद रोहित शर्मा को आउट कर अपने खाते में एक और शिकार किया। कार्तिक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर कोलकाता के ही रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने कैच और स्टंपिंग के जरिए कुल 90 खिलाड़ियों को आउट किया है।

धोनी ना केवल आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर भी हैं। वनडे फॉर्मट में धोनी सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। वो कुमार संगाकारा और एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

www.facebook.com/crictodayhindi

Leave a comment

Cancel reply