टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कई बार महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर चुके हैं। भारतीय कप्तान ने एक बार फिर धोनी के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए उन्हें महान खिलाड़ी बताया है। विराट का कहना है कि वो बहुत भाग्यशाली हैं जो उनके पास धोनी जैसा विकेटकीपर है।

विराट का कहना है कि धोनी और मैं दोनों ही एक दूसरे पर अटूट विश्वास करने के साथ-साथ एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो मैच की पहली गेंद से लेकर 300वीं गेंद तक गेम को बारीकी से परखने में माहिर हैं।

विराट ने उन क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों को भी आड़े हाथों लिया जो अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते रहते हैं। विराट के मुताबिक धोनी की आलोचना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं, क्योंकि वो हमेशा ही टीम के लिए अपना योगदान देते रहते हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे सफलतम कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में आईसीसी टी-20 विश्व कप से लेकर वनडे विश्व और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीते हैं।

धोनी आज भले ही टीम में कप्तान ना हों लेकिन मैदान पर अक्सर वो विराट की बड़ा फैसला लेने में मदद करते रहते हैं। विराट कोहली ने जब भारतीय टीम की कमान संभाली थी तभी उन्होंने कह दिया था कि धोनी भले ही टीम के कप्तान ना हों लेकिन वो मेरे कप्तान हमेशा रहेंगे।

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

www.facebook.com/crictodayhindi

Leave a comment

Cancel reply