बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक और शानदार कीर्तिमान हासिल अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में 7 शानदार छक्के जड़ धोनी आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
बैंगलोर की टीम से मिले 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए माही ने मुश्किल हालात में 48 गेंदो पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। 175 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने पांच चौके और सात छक्के लगाए और 200 छक्कों का आंकड़ा पार किया। धोनी के अलावा केवल क्रिस गेल (323) और एबी डिविलियर्स (203) ये कारनामा कर चुके हैं।
चेन्नई-बैंगलोर के बीच खेले गए इस मैच के दौरान धोनी ने 12वें सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में उमेश यादव की दूसरी गेंद पर धोनी ने 111 मीटर का छक्का लगाया जो सीधा स्टेडियम की छत पर गया।
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और धोनी लगभग मैच जीत लिया। उन्होंने उमेश के खिलाफ एक चौका और तीन छक्के लगाकर आखिरी कुल 24 रन बनाए, जिसके चलते चेन्नई एक रन से मैच हार गई। हालांकि धोनी की धमाकेदार पारी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें