आईपीएल के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने ईडन गार्डन्स पर 2012 के बाद पहली जीत दर्ज की। हार के बाद कोलकाता के मालिक शाहरुख खान ने विपक्षी टीम के सलाहकार सौरव गांगुली को याद किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी हार में सिर्फ यही सही रहा कि हमारे दादा जीतने वाली टीम में थे। शाहररूख ने आगे लिखा,” शुभमन गिल और आंद्रे रसेल ने बेहतरीन खेल दिखाया। कोई बात नहीं हम हार गए। हमारे गेंदबाजों ने थोड़ा निराश किया। इस मैच में हार के बावजूद हमारे लिए सबसे सकारात्मक चीज रही जीतने वाली टीम में हमारे दादा यानी सौरव गांगुली का ईडन गार्डन्स पर होना। दिल्ली कैपिट्ल्स आपको जीत की बधाई।”

गांगुली कोलकाता के पहले कप्तान थे। उन्होंने 2008 से 2010 तक टीम का नेतृत्व किया था। खराब प्रदर्शन के बाद फ्रैंचाइजी ने 2011 में उन्हें रिटेन नहीं किया। इसके बाद वे दो सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेले। गांगुली इस 2012 में पहली बार टीम के डग आउट में इस साल नजर आए। दिल्ली ने उन्हें सलाहकार नियुक्त किया है।

www.youtube.com/user/crictodaytv

हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Leave a comment