Virat and Jadeja
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से मिले रविंद्र जडेजा और विराट कोहली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से जीत लिया। दुसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन मेजबान टीम को जीत लिए 289 रन बनाने थे। दूसरी तरफ रोहित एन्ड कंपनी को 8 विकेट की जरूरत थी लेकिन त्रिनिदाद में जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से आखिरी मुकाबला ड्रा हो गया।

हालांकि, मैच के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के बीच भाईचारा देखने को मिला। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने मेजबान टीम के प्लेयर्स को कुछ अहम टिप्स देते हुए कैप्चर किए गए।

बता दें, विराट ने वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी एलिक अथानाज़ के साथ एक फोटो कराई । वहीं, जडेजा ने कैरिबियन स्पिन गेंदबाज़ जोमेल वॉरिकन को गेंदबाज़ी से सम्बंधित कुछ अहम सलाह दी।

गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ड्रा होने के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स में नुक्सान हुआ है। भारत अब पॉइंट्स टेबल पर नंबर दो पर खिसक गया है, जबकि पाकिस्तान आगे निकलकर पहले स्थान पर काबिज है। टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 जुलाई से खेली जाएगी। इसके अलावा तीन मुकाबलों की टी20 आई सीरीज का आगाज़ 3 अगस्त से होगा।