Arjun Tendulkar Dancing
VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज में मनाया डेब्यू का जश्न, मराठी गाने पर साथियों के साथ मटकाई कमर

रविवार को इंडियन प्रीमियर 2023 (IPL 2023) का 22वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच प्रसिद्ध वानखेडे स्टेडियम में खेले गया, जिसे नीली जर्सी वाली टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने मुंबई के लिए आईपीएल में डेब्यू किया।

23 साल के अर्जुन ने केकेआर के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर डाले और 8.50 की इकॉनमी से 17 रन खर्च किए। वानखड़े की पिच पर, जहां टीम के अन्य अनुभवी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, वहां अर्जुन के विपक्षियों पर दबाव बनाने का बढ़िया काम किया।

मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने होटल में जमकर मस्ती की है, जिसका वीडियो खुद एमआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर भी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन के साथ ईशान किशन, टीम डेविड और डेवाल्ड ब्रेविस भी ठुमके लगाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर (104) के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 185-6 का स्कोर बनाया। जवाब में नीली जर्सी वाली टीम ने 17.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

सचिन तेंदुलकर की उम्र कितनी है?

49 वर्ष।