मंगलवार को पर्थ के क्रिकेट स्टेडयम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के सुपर-12 चरण के ग्रुप-1 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. मार्कस टी20 आई में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
बहरहाल, अब हम नज़र डालते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप केरे हिस्ट्री में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले टॉप-10 बल्लेबाज. कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल, आइये नज़र डालते हैं:
क्रम | खिलाड़ी | अर्धशतक (गेंदों में) | टीम | खिलाफ | साल | स्थान/ मैदान |
1 | युवराज सिंह | 12 | भारत | इंगलैंड | 2007 | डरबन |
2 | मार्कस स्टोइनिस | 17 | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | 2022 | पर्थ |
3 | स्टीफ़न मायबर्ग | 17 | नीदरलैंड | आयरलैंड | 2014 | सिलहट |
4 | ग्लेन मैक्सवेल | 18 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | 2014 | मीरपुर |
5 | केएल राहुल | 18 | भारत | स्कॉटलैंड | 2021 | दुबई |
6 | शोएब मलिक | 18 | पाकिस्तान | स्कॉटलैंड | 2021 | शारजाह |
7 | मोहम्मद अशरफुल | 20 | बांग्लादेश | वेस्टइंडीज | 2007 | जोहांसबर्ग |
8 | युवराज सिंह | 20 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | 2007 | डरबन |
9 | महेला जयवर्धने | 21 | श्रीलंका | केन्या | 2007 | जोहांसबर्ग |
10 | एल्टन चिगुम्बुरा | 21 | जिम्बाब्वे | संयुक्त अरब अमीरात | 2014 | सिलहट |
10 | क्विंटन डी कॉक | 21 | दक्षिण अफ्रीका | इंगलैंड | 2016 | मुंबई |
यह भी पढ़ें – AUS v SL: स्टोइनिस की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा
Q. इस बार का टी20 विश्व कप कहां खेला जा रहा है?
A. ऑस्ट्रेलिया