दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में खिलाड़ियों को खरीदने को लेकर सोमवार को साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए शुरूआती नीलामी में काफी होड़ देखने को मिली. इस लीग में छह टीमें शामिल हैं, जिनमें मुंबई इंडियन केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयंका), जोहांसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (मालिक काविया मारन) हैं.
माना जा रहा है कि इस लीग की शुरुआत अगले साल जनवरी-फरवरी में हो सकती है. 2023 की शुरुआत में एसए ट्वेंटी लीग का पहला सीजन खेला जा सकता है.
इन सभी 6 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
डरबन सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर.
जोहांसबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डू प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जानेम मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेन, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, डोनावन फरेरा, नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका.
एमआई केप टाउन: कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, रासी वैन डर डूसैन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जेनसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल, ज़ियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ.
पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एंगिडी, तबरेज़ शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, मिचेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ.
प्रिटोरिया कैपिटल्स: एनरिक नोर्खिया, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसौ, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल.
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्क्रम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जेजे स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, आर वैन डर मर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, टॉम एबेल, आया गकामाने, सेरेल एर्वी, ब्रैडन कार्स.
यह भी पढ़ें – T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश, शेड्यूल, मजबूती और कमजोरी