Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने बताया एक ऐसे खास व्यक्ति का नाम, जिससे वे जिंदगी में एक बार मिलना चाहते हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) के लिए पिछले दो सीजन बिल्कुल अच्छे नहीं गए हैं। ख़िताब जीतना तो छोड़िए मुंबई प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। अब आईपीएल 2023 से पहले टीम इंडिया (Team India) और मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बड़ी चोरी का शिकार हुए हैं। मुंबई की सड़क से दिन दहाड़े उनका बल्ला चोरी हो गया है।

हालांकि, यह सब मुंबई इंडियंस द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो वीडियो में हुआ। एमआई की इस प्रमोशनल वीडियो की थीम “ये है मुंबई मेरी जान” है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इस वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि रोहित अपना बल्ला लेकर सड़क में कही जा रहे हैं, तभी तिलक वर्मा और ईशान किशन बाइक में सवार होते हुए हिटमैन के हाथ से बल्ला छीन लेते हैं। प्रोमो वीडियो में आगे और भी कई सारे बड़े क्रिकेटर्स मुंबई की जीवनशैली प्रदर्शित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के सामने कई सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी समस्या ये है कि उनके दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों का टीम इंडिया के लिए हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। ऐसे में नीली जर्सी वाली टीम को इस बार चैंपियन बनने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाना पड़ेगा।

IPL के फाइनल में सबसे पहले पहुंचेगी RCB – VIDEO

YouTube video
रोहित शर्मा की उम्र कितनी है?

35 वर्ष.

Leave a comment