एमएस धोनी और रोहित शर्मा
एमएस धोनी के आईपीएल करियर को लेकर रोहित शर्मा ने की बड़ी भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का अंतिम सीजन माना जा रहा है। मगर टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की विचारधारा थोड़ी अलग है। उनका कहना है कि धोनी अभी काफी फिट हैं और वे अगले कुछ और वर्षों को आईपीएल में खेल सकते हैं।

35 साल के रोहित शर्मा ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “महेंद्र सिंह धोनी अभी इतने फिट हैं कि दो-तीन साल और खेल सकते हैं, मुझे नहीं लगता कि बतौर खिलाड़ी यह उनका आखिरी साल होगा।”

आपको बता दें कि धोनी 41 साल के हो गए हैं और वे 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आईपीएल 2022 को भी धोनी के करियर का अंतिम सीजन कहा जा रहा था, जब उन्होंने रविंद्र जडेजा को सीएसके की कप्तानी सौंपी थी।

मगर जब टीम लगातार मुकाबले हारी, तो जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी थी। तब से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी पीली जर्सी वाली टीम के लिए एक नया कप्तान ढूंढ रहे हैं, जिससे वह अपनी जिम्मेदारियां उनको सौंप कर रिटायर हो सकें।

IPL में जीत के लिए कैपिटल्स की दिल्ली हुई दूर – VIDEO

YouTube video
एमएस धोनी की पत्नी का नाम क्या है?

साक्षी धोनी।

Leave a comment