शिखर धवन
NZ vs IND: रोहित शर्मा के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड की सूची में शामिल हुए शिखर धवन

बुधवार को न्यूजीलैंड (New Zealand) और भारत (India) के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 45 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 62.22 का रहा। अपनी इस धीमी इनिंग की बदौलत धवन ने वनडे क्रिकेट का एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

36 साल के शिखर धवन 2008 में रोहित शर्मा के बाद से एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे कम वनडे स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। यह रिकॉर्ड एक कैलेंडर वर्ष में कम से कम से 500 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों का है।

रोहित शर्मा ने 2008 में 28 पारियों में 72.57 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे। वहीं, धवन ने 2022 में कुल 19 पारियों में 75.11 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि, इस दौरान उनका औसत 40.12 का रहा है।

मैच की बात करें, तो यह मुकाबला बारिश के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर की अच्छी पारियों की मदद से कीवी टीम के सामने 220 रन का टारगेट खड़ा किया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने खेल रोके जाने तक 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। इसके साथ ही ब्लैककैप्स ने यह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की है।

अपनी बहू के साथ फंसे BCCI अध्यक्ष – VIDEO

YouTube video

Q. टीम इंडिया के लिए 2022 में सर्वाधिक छक्के किसने लगाए हैं?

A. सूर्यकुमार यादव (74)

Leave a comment