Virender Sehwag and MS Dhoni
वीरेंद्र सहवाग ने एक अनोखे अंदाज में माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

भारत को 3 आईसीसी ख़िताब जिताने वाले महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर धोनी को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। मगर इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एक अनोखे अंदाज में माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। साथ में उन्होंने 7 नंबर का महत्व भी बताया, जो धोनी का जर्सी नंबर है।

भारत के लिए चीन में दिखेगा रिंकू सिंह का जलवा – VIDEO

YouTube video

44 साल के वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग हैं। मौसम भी 7 प्रकार के होते हैं और दुनिया में 7 अजूबे हैं। संगीत में 7 बुनियादी नोट्स हैं। शादी में भी 7 फेरे लिए जाते हैं। इसके अलावा 7वें महीने के 7वें दिन एक नायाब व्यक्ति का जन्मदिन होता है। हैप्पी बर्थडे धोनी।”

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पर टीम इंडिया के कप्तान रहते वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर करने के आरोप लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच अनबन की ख़बरें भी सामने आई थी। मगर धोनी और वीरू ने कभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। हालांकि, यह पोस्ट बताती है कि दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।