महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी
IPL 2023: एमएस धोनी ने अपने 'नो लुक सिक्स' से किया फैंस को क्रेज़ी, आप भी देखिए वीडियो

महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का यह आखिरी सत्र हो सकता है। ऐसे में वे अपने अंतिम सीजन को यादगार बनाने के लिए नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें धोनी ‘नो लुक सिक्स’ जड़ते नजर आ रहे हैं।

सीएसके के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी गेंद को हिट कर रहे हैं और गेंद की तरफ देख तक नहीं रहे। इस तरह की गेंद जब छक्के के लिए जाती है, तो उसे नो लुक सिक्स कहा जाता है।

धोनी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर 16 घंटे में इस वीडियो को 56 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही लगभग 7 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2023 के दौरान भी धोनी के बल्ले से कुछ नो लुक सिक्स देखने को मिल सकते हैं।

IPL में ये 5 खिलाड़ी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप – VIDEO

YouTube video
एमएस धोनी की उम्र कितनी है?

41 वर्ष।

Leave a comment