विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का सफर अब अपने आखिरी चरण पर है। रविवार को इस रंगारंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम खिताब के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों ने लीग राउंड में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए 8 में से 6-6 मुकाबले जीते। हालांकि, दिल्ली का नेट रनरेट अधिक बेहतर था और इसी वजह से उन्हें सीधे फाइनल में जगह मिली। वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में यूपी वॉरियर्स को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री की है।
कब खेला जाएगा विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 26 मार्च को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे होगा। वहीं, टॉस सात बजे होगा।
आप कहां देख सकते है विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनल्स पर होगा।
आप विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां सकेंगे?
इस मुकाबले को आप जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
IPL के फाइनल में सबसे पहले पहुंचेगी RCB – VIDEO
स्मृति मंधाना।