आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 50 रनों से हराकर इस सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) ने शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवरों में 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शुभमन गिल ने 10 छक्कों व 7 चौकों की मदद से 129 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से पीयूष चावला और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट लिया।
234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस
234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। नेहाल वडेरा पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। कैमरुन ग्रीन ने 20 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई की जीत की उम्मीदें जगाई. लेकिन सूर्यकुमार यादव के आउट होते ही मुंबई इंडियंस (MI) की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सूर्यकुमार यादव ने 61 रनों की पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा ने 43 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस (GT) को पहले ही ओवर में विकेट दिलवाया। शमी ने 3 ओवरों में 41 रन देकर दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 2.2 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट लिए, और मुंबई इंडियंस (MI) की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। वही राशिद खान को 2 और जोशुआ लिटिल को एक विकेट प्राप्त हुआ।
इस तरह से मुंबई इंडियंस (MI) इस मैच को हारने के बाद आईपीएल सीजन 16 से बाहर हो गई हैं, जबकि गुजरात टाइटंस (GT) फाइनल में पहुंच गई हैं।